Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मानगो में पिज्जा लुटेरे गिरफ्तार, ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर कर डिलिवरी ब्वॉय से कर ली थी लूट, खाली डब्बा और कोल्ड्रिंक्स की बोतल बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां युवकों ने पहले तो ऑनलाइन पिज्जा और कोल्ड्रिंक्स ऑर्डर की ओर जब डिलीवरी ब्वॉय पिज्जा की डिलीवरी लेकर पहुंचा तो उससे मारपीट कर लूट कर ली. मामला मानगो थाना क्षेत्र का है जहां पारडीह स्थित गोराई पथ में डिलीवरी ब्वॉय प्रभजीत सिंह से पिज्जा और कोल्ड्रिंक्स के अलावा एक हजार रुपयों की लूट कर ली गई. घटना सोमवार देर रात की है. घटना के बाद प्रभजीत मंगलवार को मानगो थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज मुंडा, प्रदीप यादव, राहुल यादव, अमन यादव और विजय तंतुबाई शामिल है. आरोपियों की निशानदेही में पुलिस ने हेमंत के टेंट गोदाम से पिज्जा के 10 खाली डब्बे और एक कोल्ड्रिंक्स की बोतल बरामद की है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रभजीत द्वारा शिकायत कि गई थी की नाबालिग आरोपी के मोबाइल से 14 पिज्जा और 4 कोल्ड्रिंक्स का ऑर्डर दिया गया था. देर रात वह ऑर्डर लेकर पहुंचा जहां पहले उससे पिज्जा छीनने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे एक हजार रुपए लूट लिए. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह और पांच लोगों को जेल भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button