ChaibasaCrime NewsJharkhand

Chakradharpur : जमीन विवाद में पड़ोसी ने कर दी महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत इटोर पंचायत के उलीबेड़ा टोला मानीसाई गांव में 45 वर्षीय अविवाहित महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है. हालांकि पुलिस को घटना की जानकारी बुधवार को हुई. जानकारी मिलने के बाद चक्रधरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार इटोर पंचायत के उलीबेड़ा टोला मानीसाई गांव निवासी 45 वर्षीय अविवाहित महिला शुरु कुई अपने पुराने घर में अकेले रहती थी जबकि उसके भाई का परिवार कुछ दूरी पर नये घर में रहता है. महिला की पड़ोसी के साथ जमीन विवाद चल रहा था. जमीन विवाद के कारण ही उसके पड़ोसी द्वारा लाठी से पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. इस संबंध में मृतक महिला के भाई दिलीप बोदरा ने बताया कि वह चक्रधरपुर में काम करता हैं. बुधवार को काम कर घर जब गांव लौटा तो बच्चों ने शुरु कुई की हत्या के बारे में जानकारी दी जिसके बाद मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस एवं ग्रामीण मुंडा शंकर बोदरा को दिया. सूचना पाकर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि चक्रधरपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

Related Articles

Back to top button