JamshedpurJharkhandSaraikela

Adityapur : भीख मांगने के बहाने बेटे के साथ मोबाइल चोरी करते महिला पकड़ाई, हुई जमकर पिटाई

Adityapur : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझीटोला स्थित संजय नगर में भीख मांगने के बहाने घर से मोबाइल चोरी के आरोप में बस्तीवासियों ने एक महिला को उसके नाबालिग बेटे के साथ पकड़ा. उसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, फिर उसे आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

यह है मामला

बस्ती के रहनेवाले सोनू कुमार नामक युवक के मुताबिक एक महिला बच्चे के साथ उसके घर भीख मांगने आई थी. उसने महिला को कुछ भी देने से मना कर दिया और नहाने के लिए चला गया. वापस लौटने पर सोनू ने अपना मोबाइल गायब पाया. उसे महिला और उसके बेटे पर चोरी का संदेह हुआ और घर से निकलकर दोनों को ढ़ूढ़ने लगा. उसी दौरान वे मिल गए. महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया. तब तक बस्ती के अन्य लोग भी मौके पर जुट गए थे. उसी दौरान लोगों ने महिला और नाबालिग बेटे की पिटाई कर दी. इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाना ले गई.

पूर्व में भी हो चुकी है चोरी की घटनाएं

बस्तीवासियों का कहना है कि इससे पूर्व भी बस्ती के घरों से मोबाइल और लैपटॉप की चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है. इसे लेकर बस्ती के लोग पहले से ही सतर्कता बरत रहे थे. संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी. इसी बीच यह मामला सामने आ गया. आगे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें-Jamshedpur : टीएसडीपीएल में भी 20 फीसदी बोनस, साथ में दो हजार के उपहार भी

 

Related Articles

Back to top button