Sports

15-18 मई तक रांची में 26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, अनस याहया, शिवा एस जैसे खिलाड़ियों का हुनर देखने का मौका

Ranchi : बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची में 15-18 मई को 26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा. झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सीडी सिंह के अनुसार संघ और खेल निदेशालय, झारखंड तथा साझा, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में फेडरेशन कप का आयोजन होगा. इसमें भारत के कई ओलंपियन और इंटरनेशनल प्लेयर्स भी भाग लेंगे. इनमें मो अनस याहिया, बोरगोहेन, अमोज जैकब, शिवा एस, अब्दुल्ला अबूबकर सहित अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं. झारखंड की सपना कुमारी, आशा किरण बारला, फ्लोरेंस बारला के अलावा मालदीव के रिजा हुसैन जैसे प्लेयर्स भी हैं. संघ ने रांची के खेल प्रेमियों से फेडरेशन कप का आनंद लेने को आमंत्रित किया है. 15-18 मई को सुबह 6-8 तथा शाम को 5-8 बजे मोरहाबादी के फुटबॉल ग्राउंड आने को कहा है. एंट्री नि:शुल्क है.

इसे भी पढ़ें – कर्नाटक की जनता ने फासिस्ट भाजपा सरकार को हराया, भाकपा ने दी कर्नाटक की जनता को बधाई

Related Articles

Back to top button