
Giridih: देशभक्ति का रंग शनिवार को गिरिडीह रोटरी कपल और सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के ज्वांईट अतंर जिला डांस प्रतियोगिता के दौरान देखने को मिला. जब सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल और रोटरी कपल ने नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मेजबान टीम सलूजा गोल्ड स्कूल के साथ सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, वेब इंटरनेशनल स्कूल, ओपन मांइड बिरला स्कूल, मेक इंडिया स्कूल, डा भाभा स्कूल के साथ डिस्कवरी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

इस अतंर जिला नृत्य प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडली की टीम में जूनियर जैन विद्यालय की प्रिंसिपल स्न्नेह जैन, सलूजा समूह के चैयरमेन डा. अमरजीत सिंह सलूजा, स्कॉलर बीएड कॉलेज की सहायक प्रोफेसर हरद्वीप कौर और प्रेरणा की सदस्य कविता राजगढ़िया रही। लेकिन एक दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता के दौरान मेजबान टीम से लेकर हर स्कूलों के प्रतिभागियों ने देशभक्ति का जलवा पांरपरिक वेशभूषा के बीच खूब बिखेरा। सलूजा गोल्ड स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा के नेत्तृव में इस इंटर डिस्ट्रिक्ट नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के मौजूद अभिभावकों ने बच्चों के नृत्य की जमकर सराहना की.

चार अलग-अलग समूह में बांटकर कराएं गए प्रतियोगिता में मेक इंडिया स्कूल के प्रतिभागी समूह ए में पहले स्थान पर रहे। तो दुसरे स्थान पर सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभागी थे। दोनों स्कूलों के प्रतिभागियों ने सोलो डांस पेश किया था। जबकि ओपन मांइड स्कूल के प्रतिभागियों ने खुबसूरत डांस पेश कर समूह बी में पहले स्थान पर रहे तो सलूजा गोल्ड स्कूल और डा. भाभा इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभागियों को भी दुसरे स्थान के लिए घोषित किया गया.
जबकि इसी समूह में तीसरे स्थान पर वेब इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभागी रहे। समूह बी में तीनों स्कूलों के प्रतिभागियों ने सोलो डांस पेश किया। इधर समूह सी में ही सोलो डांस पेश कर बीएनएस डीएवी के प्रतिभागी पहले स्थान के लिए घोषित किए गए। जबकि ओपन मांइड बिरला स्कूल के प्रतिभागी दुसरे स्थान पर तो तीसरे स्थान के लिए सलूजा गोल्ड स्कूल के प्रतिभागियों के नाम की घोषणा हुई। इस दौरान विनर और रनर प्रतिभागियों को सलूजा गोल्ड समूह के चैयरमेन और जैन विद्यालय की प्रिसिंपल ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.




