
Darbhanga: बिहार में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. लगातार हो रही बारिश से सभी नदियां उफान पर हैं. दरभंगा में केवटी प्रखंड में बाढ़ कहर बरपा रहा है. केवटी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बाढ़ पोखर-बरही-कोयलास्थान पथ के लैला चौर स्थित बड़े पुल का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया.
इसे भी पढ़ें :नगर विकास के 12 पदाधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन
पूल के एक हिस्सा बहने से पानी अब तेज रफ्तार से पुल के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर रहा है. वही इस पुल के बहने से लगभग 10 से 12 पंचायत के गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट गया है.
इससे चक्का लहवार,परसा,बिशनपुर,लालगंज,बाढ़ समैला, बनसारा, कमलदह, जिबड़ा और छतवन तक की हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है.
इसके अलावे साइकिल, मोटरसाइकिल और पैदल आने-जाने वाले शॉर्टकट रास्ता का प्रतिदिन प्रयोग कर दरभंगा-मधुबनी जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है. अब इन्हें 15-20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा.
वहीं बरही निवासी मोहमद रेयाज अंसारी का कहना है कि इस पुल की लंबाई भले ही ज्यादा है, लेकिन नीचे से जल निकासी का रास्ता काफी छोटा है. जिसके कारण बार-बार यहां पुल और सड़क प्रभावित हो रहा है.मात्र सात साल पहले ये पूल बना था जो आज बह गया.
इसे भी पढ़ें :IAS की FIR नहीं हुई तो बिगड़े जीतन राम मांझी, सरकार से पूछे सवाल




