JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi: टोल प्लाजा के लिए इटकी, बिजुपाड़ा में नहीं मिली जमीन

SH- जमशेदपुर-महुलिया सेक्शन में लगेगा टोल

Ranchi: राज्य के दो एनएच पर अब तक टोल की वसूली शुरू नहीं हुई है जबकि दोनो सड़क 2019 में ही बन कर पूरी हो गई है. जमीन की अनुपलब्धता की वजह से ऐसा हो रहा है. टोल वसूली नहीं होने से सड़क बनाने वाली कंपनी और एनएचएआई को नुकसान हो रहा है. इसका असर सड़क के मेंटेनेंस पर भी पड़ेगा. इधर एनएच 33 जमशेदपुर-महुलिया फोरलेन सड़क पर चलने के लिए टोल लेने की तैयारी हो रही है. सड़क पर काम चल रहा है, इसके साथ ही एनएचएआई टोल प्लाजा भी लगाने की कार्रवाई शुरू कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : यौन शोषण के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एनएचएआई ने इस सेक्शन पर टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया शुरू किया है. इसके जरिये टोल वसूला जायेगा. बतातें चलें कि नेशनल हाइवे 33 के तहत रांची-रड़गांव-महुलिया सेक्शन का फोरलेनिंग का काम चल रहा है. पूर्व की एजेंसी मधुकॉन ने इस पर काम प्रारंभ किया था, लेकिन वह समय पूरा नहीं कर सका. ऐसे में एनएचएचआई ने मधुकॉन को टर्मिनेट कर 165 किमी इस सड़क के छूटे काम को चार पैकेज में बनाने का निर्णय लिया. तीन पैकेज पर अभी काम चल ही रहा है. वहीं चौथे पैकेज के तहत जमशेदपुर-महुलिया रोड 44 किमी तक फोरलेन हो रही है. वहीं तीन पैकेज बनने के बाद इनमें भी टोल देना होगा.

इसे भी पढ़ें :Tokyo Olympic: हॉकी इंडिया के डेलिगेट्स के रूप में टोक्यो जायेंगे झारखंड कुश्ती के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह

रांची-बिजुपाड़ा रोड में टोल लगेगा पर अभी तक वसूली शुरू नहीं

नेशनल हाइवे 75 रांची के पिस्का मोड़ से बिजुपाड़ा तक की बनी फोरलेन सड़क पर भी चलने के लिए टोल टैक्स देना होगा. एनएचएचाई ने अस्थायी रूप से मुरगू के पास टोल प्लाजा बनाया है,पर ग्रामीणों के विरोध के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका है. एनएचएआई जिला प्रशासन से अविलंब टोल प्लाजा के लिए जमीन उपलब्य्ध कराने का अनुरोध किया है. यह सड़क 2019 में ही बन गयी थी,जिसका उद्घाटन भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है.

इटकी रोड पर भी लगेगा टोल प्लाजा

नेशनल हाइवे 23 इटकी रोड पर भी एनएचएआई ने फिलहाल सेमरा ग्राम के पास टोल प्लाजा लगाने की योजना बनायी है. हालांकि,अभी तक प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं हो सका है. ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. मुआवजा दर अधिक देने की मांग वे कर रहे है. अस्थायी टोल प्लाजा भी बनाने नहीं दिया जा रहा है. पिस्का मोड़ से पलमा सेक्शन यह सडक भी 2019 में फोरलेन हो चुकी है. हालांकि यह मसला राज्य सरकार के समक्ष रखा गया है,रांची जिला को कहा गय है कि अविलंब मुआवजा का भुगतान कर जमीन उपलब्ध करायें. यहां टोल प्लाजा लगने के बाद टोल टैक्स देना होगा.

इसे भी पढ़ें :IAS की FIR नहीं हुई तो बिगड़े जीतन राम मांझी, सरकार से पूछे सवाल

 

Related Articles

Back to top button