
Ranchi : आज रांची कबड्डी एसोसिएशन के लिए खुशखबरी भरा दिन रहा. अनगड़ा ब्लॉक, रांची के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बसे गांव बोंगाई बेड़ा की सपना कुमारी का चयन झारखंड जूनियर बालिका कबड्डी टीम के लिये हुआ है. 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में उच्च कोटि के प्रदर्शन पर उसका सेलेक्शन किया गया है. अब वह जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएगी. यह प्रतियोगिता 1से 4 सितंबर 2022 तक बिहार के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित होनी है. सपना एसोसिएशन से भी जुड़ी रही है. उसके चयन पर एसोसिएशन ने खुशी जाहिर की है.
सपना कुमारी के पिता एक साधारण किसान हैं. एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण सिंह के मुताबिक सपना बहुत ही मेहनती खिलाड़ी रही है. उसी का परिणाम आज उसे मिला है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर उसके गांव में भी खुशी का माहौल है. रांची कबड्डी एसोसिएशन के अधिकारियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. इनमें कोषाध्यक्ष राम जीतराम, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, हेमंत महतो, तनीजर मुंडा और अन्य भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: UPA ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय




