Hazaribagh

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को बनाया गया विनोबा भावे विश्वविद्यालय का अधिषद सदस्य

Hazaribagh: बड़कागांव विधायक सह सदस्य सरकारी आश्वासन समिति एवं निवेदन समिति झारखंड विधानसभा अंबा प्रसाद को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का अधिषद सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया. यह मनोनयन झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा सहमति प्रदान करने के पश्चात उप सचिव किरण सुमन बखला द्वारा पत्र प्रेषित कर किया गया. विधायक अंबा प्रसाद के अलावा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अधिषद सदस्य के रूप में डॉक्टर सरफराज अहमद, जयप्रकाश भाई पटेल, उमाशंकर अकेला, अमित कुमार यादव एवं मनीष जयसवाल को भी सदस्य बनाया गया है. इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊंचाई देने का कार्य किया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में हर प्रकार की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी.

इसे भी पढ़ें: टेंडर मैनेज घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री: दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button