
Jamshedpur : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की भतीजी एवं उनके बड़े भाई भीमसेन मुंडा की सुपुत्री संगीता का शुभ विवाह आज पारंपरिक ढंग से संपन्न हुआ. संगीता चाईबासा निवासी जानकी से विवाह बंधन में बंधी. कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विवाह संपन्न हुआ अर्जुन मुंडा ने कन्यादान किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पीएन सिंह, बीडी राम, संजय सेठ, विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद अजय मारू, विधायक राज सिन्हा, सरयू राय, पूर्व विधायक बड़कुंवर गगराई, लक्ष्मण टुडू, विमला प्रधान, मेनका सरदार, मंगल कालिंदी, रामकुमार पाहन, मंगल सोय, शशिभूषण सामड, अरविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष विजय महतो, शैलेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन,आरएसबी इंडस्ट्रीज के एमडी एसके बेहरा, जुस्को के एमडी तरुण डागा, टाटा मोटर्स प्लांट हेड विशाल बादशाह, टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी एवं रितुराज सिन्हा ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : जेएसएलपीएस की टीम ने बड़ा सुसनी में महिला समूहों के बैंक खाते खंगाले, आक्रोशित महिलाओं ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग




