Ranchi

बुंडू में सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

Bundu: बुंडू थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के समीप अमानत अली इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र बिमल महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक तमाड़ थाना क्षेत्र के विजयगिरी बसल टोला का निवासी था, जो आज अमानत अली इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचा था.  जहां परीक्षा समाप्ति के बाद तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था उसी क्रम में एक मैक्स पिकअप वाहन की चपेट में आ गया जिससे पीछे बैठा युवक सर के बल गिर गया  जिससे उसकी सर पर चोट लगी. अत्याधिक खून निकलने से युवक घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. मौके पर एम्बुलेंस पहुंच कर युवक को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Related Articles

Back to top button