
Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्ताव पारित किये गये. कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि रांची में अवस्थित संबंधता प्राप्त उप शास्त्री इंटर और संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षक कर्मी को भविष्य निधि सह उपादान का लाभ देने की स्वीकृति दी गई. राज्य के विश्वविद्यालय के तर्ज पर किया लाभ दिया जायेगा. टाना भगतों के परिवारों को 200 यूनिट मासिक निशुल्क बिजली प्रदान की जायेगी. राज्य सरकार के वैसे कर्मी जिनका जिनका नियुक्ति विज्ञापन एक बार 2004 के पहले हुआ था पर वह योगदान 1.12. 2004 के बाद किए थे उनकी नियुक्ति के पहले जो कंट्रीब्यूशन था वह उन्हें अब लौटना नहीं होगा. ओल्ड पेंशन का भी लाभ होगा. राज सेवा करने के लिए पोशाक के लिए अब 2500 से बढ़ा कर 5000 रुपये दिया जायेगा. रामरेखा जलाशय योजना के लिए 130 करोड़ की स्वीकृति. राज्य सरकार के विभिन्न सेवा के कार्य को 5 लाख का जो हेल्थ इंश्योरेंस जो बीमा कंपनी के माध्यम से दिया जाना है, 5 लाख से ऊपर के खर्चे पर सूचीबद्ध अस्पताल के अलावा अन्य अस्पताल यानी सीजीए के तहत भुगतान होगा. राशि अधिक मिलेगी. एयर एंबुलेंस और अंग प्रत्यारोपण के लिए भी पैसा मिलेगा. ग्लाइडर पायलट और प्रभावित पायलट को 37500 का vises भत्ता,1 66 स्कूलों को प्लस टू स्कूल में उत्क्रमित किया गया. केंद्रीय योजनाओं के लिए कोषागार से राशि के निकासी और सारी व्यवस्था पेपरलेस होगी. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण के लिए भारत सरकार का राशि का हिस्सा अभियान झारखंड सरकार वहन करेगी. 19 करोड़ रुपये झारखंड सरकार देगी. भारत सरकार ने राशि देने से मना कर दिया था अब पूरी राशि 47 करोड़ राज्य सरकार देगी. नेताजी आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय खाने के खर्च को 1400 से बढ़ कर 2290 रुपये प्रति छात्र प्रतिमाह कर दिया गया है.. इसके अलावा बिजली और अन्य खर्चों में भी राशि बढ़ाई गई है. इसमें विविध अनुदान 2.50 लाख और बिजली के लिए 3:50 लाख रुपये दिये जायेंगे. स्वास्थ्य विभाग के अधीन आयुष निदेशालय में खाद्य सुरक्षा आयुक्त के कार्यालय और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को सचिवालय के संलग्न कार्यालय के रूप में अधिसूचित किया गया.
अबुआ आवास योजना का लक्ष्य 20 लाख हुआ, आंगनबाड़ी केंद्र में मिलेगी प्राइमरी शिक्षा
झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष और 64 वर्ष की आयु जो पहले हो तब तक होगा. डॉ विकास लाल को सेवा से बर्खास्त किया गया. राज्य में आंगनबाड़ी चलो अभियान की शुरुआत होगी. 211.48 करोड़ खर्च होगा. 3 साल, 4 नव कदम से 6 साल के बच्चों के लिए प्राइमरी शिक्षा दी जायेगी. दो पैंट या स्कर्ट लड़कियों को दिया जायेगा. किताब क्रेयॉन्स पोशाक की सिलाई दी जायेगी. ₹1400 प्रति बच्चा खर्च किया जायेगा.
सर जेसी बोस विवि की स्थापना को मंजूरी
सर jc Bose विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी. गिरिडीह और कोडरमा के सारे कॉलेज इसमें शामिल होंगे. ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय और आवास का सौंदर्य कारण होगा. एमजीसी से जो भारत सरकार से ग्रामीण सड़क पर योजना स्वीकृत के बाद 47 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में सरलीकरण किया गया है. 5 लाख तक की स्वीकृति सिविल सर्जन कर सकेंगे और 5 से 10 लाख के ऊपर कमेटी स्वीकृति देगी. झारखंड लोक कार्य संविदा विवाद मध्य स्तंभ न्यायाधिकरण विधायक 2024 की स्वीकृति दी गई. इसके तहत ठेकेदार और इंजीनियर के बीच में पेमेंट के तहत अगर कोई विवाद होता है तो पहले ठेकेदार सिविल सूट फाइल करता था उसके बाद जो आदेश पारित होता था तो अपील ही लिए केस ऊपर जाता था. इसमें फैसला अगर सरकार के विपक्ष है तो काफी सूद लगता था. लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया और एक ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा और वही सारा विवाद का सुलझाएगा. आबुआ आवास योजना का लक्ष्य 8 लाख से बढ़ा कर 20 लाख रुपए तक कर दिया गया. और नेफ्ट के माध्यम से पेमेंट किया जायेगा. केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी 2.0 संविदा आधारित पदों की स्वीकृति. झारखंड वन सेवा नियुक्ति प्रोन्नति अन्य सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी.
इसे भी पढे़ं – धनबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में कोडरमा एवं गिरिडीह लोकसभा के भी लाखों कार्यकर्ता होंगे शामिल



