
Ranchi: एनआईए ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पीएलएफआई के दो समर्थक को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान बिहार के रमन कुमार सोनू उर्फ सोनू पंडित और दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के निवेश कुमार के रूप में की गई है.
देश के विभिन्न राज्यों में पीएलएफआई संगठन के लोगो द्वारा लेवी वसूली से संबंधित मामले (आरसी-04/2023/एनआईए-आरएनसी) की जांच कर रही है. दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार दोनो आरोपी नामजद है. एनआईए द्वारा दर्ज एफआईआर में दोनों आरोपियों का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर भारतीय सेना की वर्दी, हथियार, गोला-बारूद, डिजिटल उपकरण आदि जब्त किया है. एनआईए ने शुक्रवार को पीएलएफआई संगठन के खिलाफ झारखंड समेत चार राज्यों में छापेमारी की. गिरफ्तार आरोप प्रतिबंधित पीएलएफआई के कैडर और समर्थक थे. हिंसक वारदातों को अंजाम देने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे. झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और नई दिल्ली में प्रतिबंधित संगठन और आरोपियों से जुड़े 23 स्थानों की तलाशी ली. इनमें झारखंड के गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम जिले के 19 स्थान, बिहार के पटना जिला और मध्य प्रदेश के सिद्धि जिला में एक-एक स्थान और नई दिल्ली में दो स्थान पर तलाशी ली. तलाशी के दौरान दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस (7.86 मिमी), 3 लाख नगद, आपत्तिजनक सामग्री, जिसमें डिजिटल डिवाइस (मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पेन ड्राइव, डीवीआर) और दस्तावेज (डायरी और कागजात का एक गुच्छा), साथ ही सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं. एनआईए ने 11 अक्टूबर 2023 को आईपीसी और यूए (पी) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. एनआईए की अब तक की जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित संगठन के कैडर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में विभिन्न कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन वसूली के माध्यम से धन जुटाने में शामिल थे. वे सुरक्षा बलों पर हमले, हत्या, आगजनी सहित विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश भी रच रहे थे.




