Khas-KhabarLead NewsRanchi

नगर विकास विभाग के चार टाउन मैनेजर का हुआ तबादला, विजय कुमार बने रांची के नए टाउन मैनेजर

Ranchi: नगर विकास विभाग ने संविदा पर कार्यरत चार नगर प्रबंधकों का तबादला किया है. चिरकुंडा नगर परिषद में पदस्थापित विजय कुमार को रांची नगर निगम ,नगर प्रबंधक के पद पर पदस्थापित किया गया. राजमहल में पदस्थापित संतोष कुमार को स्थानांतरित करते हुए रांची नगर निगम में नगर प्रबंधक के पद पर पदस्थापित किया गया है. रांची नगर निगम से निशांत जोशी तिर्की को स्थानांतरित करते हुए नगर प्रबंधक सिमडेगा के पद स्थापित किए गए हैं. प्रमेय मंदिललवार नगर निगम गिरिडीह में पदस्थापित को स्थानांतरित करते हुए नगर प्रबंधक बंशीधर नगर निकाय में पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें: NHAI अध्यक्ष ने धनबाद-खैरटुंडा-बगोदर-हजारीबाग रोड का किया निरीक्षण

Related Articles

Back to top button