JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: डेफोडिल्‍स उच्‍च विद्यालय में दी गयी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, बच्‍चे बोले- आज है ब्‍लैक डे

Jamshedpur: जमशेदपुर के बारीडीह स्‍थि‍त डेफोडिल्स उच्च विद्यालय के प्रांगण में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए पूछा कि आज क्या है ? तो बच्चों ने एक सुर में कहा – आज ब्लैक डे है. सभी बच्चों द्वारा एक सुर में 14 फरवरी को ब्लैक डे कहना, कहीं ना कहीं है दर्शाता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी नि:संदेह भारत के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी.
श्रीवास्तव ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के सैनिक बहुत ही बहादुर और अबला के रक्षक होते हैं. विश्व का कोई भी देश हमारे सैनिकों से जीत नहीं सकता, लेकिन जब विरोधियों को यकीन हो जाता है कि हम जीत नहीं सकते तो गंदे तरीके से छुपकर वार करते हैं. इसी तरीके से छुपकर किये गये वार में हमारे 44 सैनिक शहीद हो गए. भारत के 135 करोड़ देशवासी इस घटना को कभी ना भूल पायेंगे और ना ही ऐसे कुकृत्य करने वाले को कभी क्षमा करेंगे.
उन्‍होंने बच्चों का आह्वान किया कि आज अपने घर में, आप अपने हाथ से एक दीपक सजाकर उन शहीदों के नाम पर जलायेंगे और प्रयास करेंगे कि आपके सभी आस -पड़ोस के लोग भी शहीदों के नाम एक दीप जलाएं.  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कक्षा 9 एवं कक्षा 10 के छात्र एवं छात्राएं तथा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-Pulwama Attack Anniversary: जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने पुलवामा हमले के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उठायी ये मांग

Related Articles

Back to top button