HazaribaghJharkhand

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में दो माह से नहीं बन रहा है जन्म प्रमाण पत्र, 4000 आवेदन लंबित

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कार्य दो माह से ठप पड़ा है. लगभग चार हजार आवेदन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिया गया है लेकिन आज तक नहीं बन पाया है.

मामले में सीपीएम जिला सचिव ने आंदोलन की चेतावनी दी है और संबंधित विभाग को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि अक्टूबर 2020 में उपायुक्त हजारीबाग के आदेश से ऑफलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को बंद करने का आदेश दिया गया था.

आदेश के बाद माकपा जिला सचिव सीटू ने 19 अगस्त 2020 को उपायुक्त, हजारीबाग को पत्र लिखकर अस्पताल के निबंधन विभाग को कंप्यूटर, ऑपरेटर प्रिंटर तत्काल उपलब्ध करवाने की मांग की.

इसे भी पढ़ें :मंत्री पद पर कांग्रेस का दावा, पर सीएम लेंगे अंतिम निर्णय: रामेश्वर उरांव

ताकि जन्म एवं मृत्यु का निबंधन ऑनलाइन हो सके. लेकिन अफसोस की बात की आज तक विभाग को ना कंप्यूटर दिया गया है और ना ही ऑपरेटर.

विभाग में जो दो कर्मचारी कार्यरत हैं उनमें से एक कर्मचारी जो ऑनलाइन काम करते थे, उनकी ड्यूटी 24 अप्रैल 21 से ऑक्सीजन डिपार्टमेंट में लगा दी गयी.

जिसके कारण विभाग में मात्र एक कर्मचारी रह गया है. इसलिए जन्म-मृत्यु निबंधन का कारण लगभग ठप है. सदर अस्पताल में सरकारी, संविदा पर और आऊटसोर्स के कई कर्मचारी हैं. बावजूद इसके उन लोगों को इन संवेदनशील काम में लगाने के बजाय अन्य कामों में लगा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :अस्पतालों में फिर से देखने को मिल सकती है डरावनी तस्वीरें, जानिए डेल्टा वेरिएंट को लेकर किसने दी ये चेतावनी

इस संबंध में सीटू ने 29 मई 21 को अधीक्षक, सदर अस्पताल को पत्र लिखकर तत्काल निबंधन को आरंभ करने की मांग की थी. जिसके बाद मात्र कोरोना से मृत लोगों का निबंधन कार्य आरंभ हुआ है. अन्य बीमारियों से मृत लोगों और जन्म लेने वाले बच्चों का निबंधन का काम नहीं हो रहा है.

यह अस्पताल ना सिर्फ हजारीबाग बल्कि चतरा, कोडरमा और गिरिडीह के लोगों के लिए इलाज का एक अच्छा केंद्र है. जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण प्रसव लाभ की राशि जो महिलाओं को मिलती है वह भी नहीं मिल पा रही है.

सीटू ने मांग की है कि विभाग को दो कंप्यूटर सेट प्रिंटर सहित, दो ऑपरेटर और दो कर्मचारियों को सौंपा जाये.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा- तीसरी लहर से निपटने की क्या है तैयारी, पीएम केयर्स से मिले वेटिंलेटर की क्या है स्थिति

Related Articles

Back to top button