
Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा मंत्रिपरिषद में रिक्त एक पद पर कांग्रेस का भी दावा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सीएम के विशेषाधिकार क्षेत्र का मामला है. अंतिम निर्णय उन्हें ही लेना है. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सिमडेगा पंहुचे. सिमडेगा परिसदन में प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि सिमडेगा जिला में 10 प्रखंड हैं, इसलिए यहां एक और अनुमंडल भी बनाया जा सकता है. विदित हो कि सिमडेगा जिले में अभी एक ही अनुमंडल है.
इसे भी पढ़ें :अस्पतालों में फिर से देखने को मिल सकती है डरावनी तस्वीरें, जानिए डेल्टा वेरिएंट को लेकर किसने दी ये चेतावनी
कोलेबिरा की जनता की चिरपरिचित मांग लंबे समय से कोलेबिरा को अनुमंडल बनाने की रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि विधायक इस मुद्दे को विधान सभा में उठायें, सरकार उचित निर्णय लेगी.
वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म-जाति से परे होकर कार्य करती है. धर्म के आधार पर मंत्री बनाने की बात को उन्होंने अस्वीकार करते हुए अप्रासंगिक बताया.
वित मंत्री रामेश्वर उरांव सिमडेगा आने के क्रम में कोलेबिरा में रुके औऱ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. वहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये. वे सिमडेगा में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा- तीसरी लहर से निपटने की क्या है तैयारी, पीएम केयर्स से मिले वेटिंलेटर की क्या है स्थिति




