Hazaribagh

हजारीबाग : कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास

Hazaribagh : जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में कोरोना को लेकर लोगों को जागरुक करने का भी प्रयास किया जा रहा है. वार्ड संख्या चार के पार्षद अनिल प्रसाद द्वारा दुकान, प्रतिष्ठान एवं घरों के बाहर पोस्टर चिपकाकर कोरोना महामारी के प्रति लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया.

 

मौके पर अनिल प्रसाद ने कहा कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे महत्वपूर्ण साधन है. इसकी मदद से संक्रमित होने से लोग खुद को भी और दूसरों को भी बचा सकते हैं. इस जागरूकता अभियान में संतोष कुमार, सतीश कुमार, कौशल किशोर दास, बनवारी यादव, सुभाष कुमार सिंह शामिल रहे.

 

इसे भी पढ़ें : कोरोना मरीज के आत्महत्या मामले में स्वास्थ्य और पीएचईडी मंत्री ने दिया जांच के आदेश, उपायुक्त सौंपेंगे रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button