Chaibasa

Chaibasa:डिग्री कॉलेज व अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा से मिले मुखिया

Chaibasa: जिले के बंदगांव प्रखंड के जलासार, सावनियां, मेरोमगुटु के मुखिया ग्रामीणों के साथ शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा से मिलने जगन्नाथपुर पहुंचे. डिग्री कॉलेज एवं विभिन्न समस्यायों को लेकर मुखियाओं ने अपनी बातों को उनके समक्ष रखा. ग्राम कटावा में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को अन्यत्र ले जाने के प्रयास का मुखियाओं ने विरोध किया.उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज के लिए कटवा में काफी जमीन है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि ग्रामीणों के मांग को पदाधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों पर की गई कार्रवाई की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मिलने आने वालों में दीपक सोय, मुखिया जलासार, रजनी पुष्पा हेम्ब्रम, मुखिया सावनियां, चिरपी बोदरा, मुखिया मेरोमगुटु, जदुराय मुण्डरी, कांग्रेस बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष, आशिशन हपतगाड़ा, जुरा बोदरा, लोम्बा मुन्डु, गांगु मुन्डा, सुखराम प्रधान, गोपाल मुन्डा, लक्षुराम मुण्डरी, बिरसा मुन्डु, नेल्सन मुण्डरी, नन्दलाल मुन्डु, मंगरा ओडेया, करमसिंह मुन्डरी, कालीदास हस्सा पुरती, कानू तैसुन आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button