
Dhanbad: धनबाद में एक दिन पूर्व छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को बुलाये गये बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे भाजपा, भाजयुमो और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर प्रशासन ने फिर लाठीचार्ज कर दिया.
इस दौरान धनबाद समाहरणालय से रणधीर वर्मा चौक तक का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. सड़क पर भगदड़ मच गयी. खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : नौकरी से हटाई गयीं नर्सें पहुंची सीएम आवास का घेराव करने, पुलिस ने रोका


बता दें कि शुक्रवार को धनबाद समाहरणालय में शिक्षा मंत्री बन्ना गुप्ता उपायुक्त सहित धनबाद के सभी विधायकों और अधिकारियों के साथ 20 सूत्री की बैठक ले रहे थे. उसी बीच जैक द्वारा जारी रिजल्ट में अनियमितता की शिकायत लेकर आंदोलनरत छात्राएं पहुंचीं जो मंत्री से मिलकर बात रखना चाहती थीं.
इसी दौरान एसडीएम सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां बरसायीं जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राएं चोटिल हो गये थे. एसडीएम खुद छात्राओं पर लाठियां भांजते हुए कैमरे में कैद हुए हैं. कई को हिरासत में भी लिया गया था.
इसी घटना को लेकर भाजयुमो, भाजपा सहित अन्य संगठनों ने लोग एसडीएम और पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को धनबाद बंद का आवाहन किया था. इस दौरान छात्र संगठन के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था. तभी एक बार फिर पुलिस एक्शन में आ गयी और प्रदर्शन कर रहे संगठन के लोगों और छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया.
इसे भी पढ़ें : खगड़िया: बाढ़ के पानी से घिरा परबत्ता गांव, नहीं मिल रही सरकारी मदद




