
Ranchi : शतप्रतिशत श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन करवाने एवं मनरेगा के तहत योजनाओं को गति देने को लेकर श्रम विभाग के कमिश्नर ए मैथ्यू एवं मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने राज्य के सभी उप विकास आयुक्तों के साथ ऑनलाइन बैठक की. बैठक में सभी उप विकास आयुक्तों से ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का लक्ष्य के अनुरूप हुए निबंधन की जानकारी ली एवं स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत श्रमिकों का निबंधन कराना सुनिश्चित करें,ऐसा नहीं होने पर जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर में थर्मोकॉल के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, रामेश्वर पाढ़ी बने प्रधान पुजारी
बैठक में मनरेगा आयुक्त के द्वारा मनरेगा से संचालित दीदी बाड़ी योजना की जानकारी ली गई एवं निर्देशित किया गया कि जेएसएलपीएस एवं मनरेगा के पदाधिकारीयों आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मिल लक्ष्य को पूरा करते हुए लाभुकों को लाभ प्रदान करें. बैठक में उन्होंने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार देकर स्वाबलंबन की दिशा में ले जाना है,ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि मनरेगा का संचालन ऐसे करें जिसका सीधा लाभ श्रमिकों, लाभुकों को मिल सके.
इसे भी पढ़ें : जानिये कहां हुई शर्मशार करने वाली घटना, चार महिलाओं की सड़क पर कपड़े उतरवा कर पिटाई
श्रम कार्ड के लिए दस्तावेज व पात्रता
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट नंबर
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक हुआ होना चाहिए
- उम्मीदवार श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदनकर्ता की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. श्रमिक कार्ड सिर्फ गरीब मजदूर वर्ग के परिवारों के बनाये जायेंगे. यदि आप भी इस योजना में पंजीकरण करना चाहते हो तो आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://eshram.gov.in/hi/node/3 पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं.




