
Bokaro: जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सदमाकलां पंचायत के 35 वर्षीय रामू कमार की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह में जब तालाब गया था जहाँ पहले से बिजली का तार गिरा हुआ था और वह अचानक खुले तार के चपेट मे आ गया. बाद में ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वहां से ग्रामीणों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए पेटरवार समुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया. जहाँ डॉ कुंदन राज ने जांच मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी के बाद गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने पहुंच कर इस मामले पर संज्ञान लेते हुऐ बिजली विभाग के पदाधिकारी व पेटरवार प्रखंड के बीडीओ से दूरभाष पर बात की. पीड़ित परिवार को जो भी सरकारी मदद हो उसे दिया जाय. वही मृतक अपने पीछे पांच साल और साल भर के दो बच्चे को छोड़ कर चला गया. मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमडलीय अस्पताल भेजनें की बात कही .




