JharkhandNEWSRanchi

गोस्सनर कॉलेज में मतदाता प्रतिज्ञा का पाठ हुआ, विद्यार्थियों ने मतदान की अहमियत को जाना

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता दिवस के अवसर पर गोस्सनर कॉलेज में 25 जनवरी को मतदाता प्रतिज्ञा का पाठ किया गया. विद्यार्थियों को मतदान की अहमियत बतायी गई. डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को मतदान की अहमियत बतायी. साथ ही, मतदान के लिए योग्य छात्र छात्राओं को वोटर कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया.

एनएसएस की आस्था ने मतदाता प्रतिज्ञा पाठन का नेतृत्व किया. कार्यक्रम में बीकॉम, बीएससी, बीए, बीबीए, मास कॉम, इंटर के विभिन्न संकायों के लगभग 300 विद्यार्थी शामिल हुए. कार्यक्रम में डॉ मृदुला खेस, प्रो श्यामलेश कुमार, डॉ मो रेहान, डॉ नसीर अहमद, डॉ दीपक कुमार, प्रो आदित्य कुमार, प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो प्रियंका सोरेन, प्रो अजय प्रमाणिक, प्रो सुदर्शन शर्मा, प्रो आशुतोष कुमार, प्रो आलोक सौरभ डुंगडुंग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button