Uncategorized

फरदीन खान ने मोटापे पर दिया करारा जवाब

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान का सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से उनके बढ़े हुए वजन के कारण मजाक उड़ाया जा रहा है। जिसका करारा जवाब देते हुए फरदीन ने कहा कि न तो वह शर्मिदा हैं, न ही नाराज हैं और न ही अवसाद में हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अपने जीवन का सुखद आनंद ले रहे हैं।

फरदीन ने गुरुवार रात फेसबुक पर एक खुला पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “न तो लज्जित हूं और न ही शर्मिदा हूं और न आहत ही हूं। अवसाद में नहीं हूं। न तो अंधा हूं। क्या मैं खुश हूं? वास्तव में जीवन का सबसे खुशनुमा पल जी रहा हूं।”

अभिनेता ने लिखा कि मैं खुश हूं कि मैं आप सभी के लिए सप्ताहांत का मनोरंजन बन गया हूं।

उन्होंने कहा कि अगर मुमकिन हो तो थोड़ा समय निकालकर अपनी तरफ देखें। अगर किसी का इस तरह मजाक उड़ाने से आपको अच्छा महसूस होता है तो आपको गंभीरता से अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।

फरदीन को लगता है कि इंटरनेट पर दुदिया भर में जिस तरह के आचरण किए जा रहे हैं, वे परेशान करने वाले हैं, यद्यपि वह बोलने और विचार व्यक्त करने की आजादी में विश्वास करते हैं।

फरदीन खान ने ऐसे लोगों को कायर बताते हुए लिखा कि क्या ऐसे लोग सोशल मीडिया पर ऐसी बातें न करके किसी के सामने जाकर ये बातें कर सकते हैं?

उन्होंने लिखा, “मुझे यकीन है कि 99 प्रतिशत लोग ऐसा नहीं कर पाएंगे।”

फरदीन ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि अगली बार लोग ऐसा करने से पहले सोचेंगे। अभी के लिए इतना ही काफी है। आपने सुना ही होगा कि वे लोग खुशकिस्मत होते हैं, जो खुद पर हंस सकते हैं, उन्हें खुश होने के लिए कभी संघर्ष नहीं करना पड़ता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button