JamshedpurJharkhand

Chaibasa : मतदाता दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने निर्वाचन में मताधिकार की ली सपथ

Chaibasa : जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वाधान मे मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय परिसर में मतदाता दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों एवं न्यायिक पदाधिकारियों के बीच मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई. इस दौरान सभी ने सपथ ली कि ” हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए ,निर्भीक होकर,धर्म ,वर्ग ,जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” उक्त अवसर पर सभी विद्वान न्यायिक पदाधिकारी गण एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button