
Jamshedpur : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में भोग वितरण कार्यक्रम को लेकर थोड़ी देर के लिए असमंजस की स्थिति बन गई. दरअसल जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि पंडाल स्थल पर ही भोग वितरण किया जा रहा है. इस सूचना पर उपायुक्त सूरज कुमार काशीडीह स्थित पूजा पंडाल पहुंचे. यहां अभय सिंह ने उनके इस तरह आने और भोग वितरण रोक देने पर आपत्ति जताई. उनका कहना था कि पूजा स्थल पर इस तरह भोग वितरण रोक देना ठीक नहीं है. जिला प्रशासन को ऐसा करने के पहले उनसे बात करनी चाहिए थी. हालांकि उपायुक्त के समझाने के बाद उन्होंने घर-घर भोग वितरण की व्यवस्था करा दी.

उपायुक्त ने बताया कि वहां कुछ असमंजस की स्थिति थी. लोगों को घर-घर कूपन तो बांटे गए थे, लेकिन भोग का कलेक्शन पूजा स्थल से किया जा रहा था. इसके बाद पूजा कमेटी के संरक्षक अभय सिंह से बात की गई. उन्होंने स्थिति को समझा और इसके बाद गाड़ी मंगा कर लोगों के घर-घर भोग पहुंचाने की व्यवस्था की गई. उपायुक्त ने कहा की काशीडीह में काफी लंबे अरसे से पूजा होती आ रही है और इस बार पूजा समिति ने कोविड-19 भी गाइडलाइन का पालन करते हुए बेहतर ढंग से पूजा की है. पहले यहां मेला इत्यादि भी लगता था. भव्य पूजा होती थी, लेकिन इस बार पूजा समिति ने सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया है. उपायुक्त ने इसके लिए पूजा समिति को धन्यवाद भी दिया.
इसे भी पढ़ें- सिनेमा मैदान पूजा पंडाल का गुंबद पुलिस ने हटाया, चंद्रगुप्त सिंह भड़के, कहा- व्यक्तिगत द्वेष में की कार्रवाई




