
Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भवानी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मानगो चौक पर विभिन्न तरीकों से मोदी सरकार और भाजपा को घेरते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने ठेले चलाकर और दो पहिया मोटरसाइकिल को भी ठेलकर बताया कि अगर केंद्र सरकार डीजल पेट्रोल के दामों में इसी प्रकार की बढ़ोत्तरी करेगी तो वह दिन दूर नहीं कि देश की जनता इसी प्रकार से सड़क पर नजर आएगी. इसके साथ कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर को माथे पर रखकर भी प्रदर्शन किया और कहा कि अगर गैस के दाम में जल्द कमी नहीं आई तो युवा कांग्रेस भारी संख्या में सड़क पर उतरेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरा जोर लगा देगी.
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह ने कहा कि अगर मोदी सरकार अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आई तो कांग्रेस शांत नहीं बैठेंगे और इस आंदोलन को और भी उग्र करेंगे. युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि यह सरकार गरीब और आम जनता की सरकार नहीं है. ये केवल पूंजीपतियों की सरकार है और अगर भाजपा सरकार गरीब जनता के बारे में नहीं सोचती है तो युवा कांग्रेस अब संसद भवन को घेरेगी.
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज साहू, पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के महासचिव मोहम्मद शाहबाज शेख, निक्कू सिंह, अक्षय सिंह, वीरेंद्र यादव, दीपक बांद्रा, नीरज सिंह, गोलू सिंह, इंद्रजीत सिंह, पंकज उपाध्याय, राजीव यादव, संजर खान, रोहित सिंह, रवी सिंह, अभिषेक कुमार, अमित सोनी, संजय शरमा, प्रकाश यादव, पंकज शर्मा, अविनाश पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें घाटशिला महाविद्यालय व लरनेट स्किल लिमिटेड के बीच करार, होगा छात्रों का प्लेसमेंट




