
- “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस ने दी किसानों को श्रद्धांजलि
Ranchi : मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसान आंदोलन में कई किसान शहीद हो चुके हैं. इसके लिए भारतीय युवा कांग्रेस ने “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया. इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने पूरे राज्य में शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
रांची महानगर युवा कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आलगमीर आलम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केश्व महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, युवा कांग्रेस प्रवक्ता उजज्वल तिवारी, रांची महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस बट उपस्थित रहे. इस दौरान कांग्रेस भवन के प्रांगण में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दीया जलाया गया.
इसे भी पढ़ें- RIMS में लालू प्रसाद से मिले आरजेडी नेता, स्वास्थ्य को लेकर जतायी चिंता
कुमार गौरव ने कहा कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से किसान विरोधी तीन कानून को लेकर आयी है. इससे देश के किसान न केवल नाराज है, पिछले एक माह से अधिक समय से आंदोलनरत है. भारतीय युवा कांग्रेस यह मांग करती है कि यथाशीघ्र तीनों तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाए.
युवा कांग्रेस के प्रवक्ता उज्जवल प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष के आव्हान पर राज्य के सभी जिलों में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को बीते शुक्रवार शाम 6:6 मिनट में दीया जलाकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गयी.
उन्होंने कहा कि किसान देश की आत्मा है लेकिन मोदी सरकार किसानों की जायज मांग न मानकर अन्नदाता का अपमान कर रही है. प्रिंस बट् ने कहा है कि युवा कांग्रेस देश के किसानों की लड़ाई में हर कदम साथ है. युवा कांग्रेस अन्नदाता को अकेला नहीं छोड़ सकते.
इसे भी पढ़ें- गुड न्यूज : इंतजार खत्म, 16 जनवरी से होगी देश में कोरोना से बचानेवाली वैक्सीन लगाने की शुरुआत




