Crime News

अरगोड़ा में युवक ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या

Ranchi : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना इलाके में देर रात एक युवक ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली. यह मामला अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास की है जहां युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक का नाम मो. तौसीफ अंसारी उर्फ बाबू था. आज सुबह शव को निकाला गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है. युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

Related Articles

Back to top button