Crime NewsKhas-KhabarLead NewsNationalNEWSUttar-Pradesh

उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

Lucknow: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुरुवार की शाम सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मीडिया से बात करते हुए फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने कहा, “आज शाम को सूचना मिली कि थाना आरंव में तैनात सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा दहेज के एक मामले में जांच कर चंद्रपुर गांव से वापस लौट रहे थे.”

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी सर्वे मामला: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई

उन्होंने बताया, “उनके साथ एक प्राइवेट व्यक्ति था. बताया जा रहा है कि सुनसान रास्ते पर गोली चली है. हमने देखा है कि गोली गले के दाएं तरफ लगी है. उनकी मृत्यु हो गई है. हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में ये गोली किसने चलाई है. कई टीमें इसकी जांच कर रही हैं.”

Related Articles

Back to top button