
Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापतिनगर गांधी रोड निवासी रघुवीर ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र दुर्गेश ठाकुर ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्गेश को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल भेजा जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बारे में पिता रघुवीर ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा टिनप्लेट कंपनी में ठेकेदारी में काम करता है लेकिन वह नशे का आदी है. घटना दोपहर के 2:00 से 5:00 बजे के बीच की है जब दुर्गेश शराब के नशे में घर पहुंचा और घर के अपने कमरे में चला गया.
5:00 बजे के लगभग उसके बड़े भाई किशन उसे बुलाने गया लेकिन काफी देर तक नहीं निकलने पर उसके पिता को जानकारी दी. दोनों जब घर के वेंटिलेटर से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था जिसके बाद सिद्धगोड़ थाना की पुलिस को सूचना दी जहां घटनास्थल पर पहुंचकर उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.




