
Hazaribagh : भाजपा इकाई की ओर से स्थानीय अटल भवन में शुक्रवार को प्रतिभावान खिलाड़ियों व छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी व अन्य खेलों के अलावा टॉपर्स विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड: 4684 करोड़ खर्च करने की मिली स्वीकृति
कार्यक्रम में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के टॉपर रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर में ईशा सुमन, बीएससी बॉटनी में लक्ष्मी कुमारी, एमकॉम में माया कुमारी, एमए में रूपा कुमारी, एमएससी में वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, बीजेएमसी में सौरभ कुमार पाठक, एमएसडब्ल्यू में नेहा कुमारी और बीए समाजशास्त्र में सोनाली प्रसाद को कार्यक्रम में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि बोकारो विधायक विरंची नारायण, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव की तरफ से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विरंची नारायण ने कहा कि समय और अवसर का सदुपयोग कर के ही सुनहरे सपनों को साकार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :चतरा : देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, 1 माह तक की गयी मामले को दबाने की कोशिश




