Chaibasa

चक्रधरपुर के इटोर पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड के इटोर पंचायत में आपकी योजना – आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक सुखराम उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया. मौके पर विधायक ने शिविर में आए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजना किसी जाति या धर्म के लिए नहीं है,जो भी व्यक्ति उस योजना के लिए योग्य है उनको लाभ अवश्य मिलेगा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का उद्देश्य है कि वैसे ग्रामीण जो कभी जिला या प्रखंड कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं वैसे ग्रामीणों तक प्रखंड एवं जिला के वरीय पदाधिकारीयों के माध्यम से पंचायत में शिविर लगाकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं से अवगत कराना और उनको लाभ दिलाना है.

मौके पर विधायक ने उपस्थित सभी विभागों के कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिविर में कम से कम एक कर्मी स्टॉल पर जरूर बैठे. इस दौरान फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 3 लाभुक ,पेंशन योजना के तहत 2 लाभुक, जेएसएलपीस के द्वारा 2 महिला समूहों को 42 लाख रुपए का चेक तत्काल प्रदान किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय सामड, विधायक प्रतिनिधि मदन बोदरा, बीडीओ सीमा कुमारी,जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, उप प्रमुख विनय प्रधान, मुखिया सोमनाथ कोया, जंगल गगराई, अरविंद तिग्गा, मेलानी बोदरा, शांति देवी, झामुमो के मिथुन गागराई, दोडाई हंसदा,अविनाश पूर्ति, कालिया जामुदा, सिंगराय जोंको, प्रदीप महतो, रविंद्र गिलुवा, सब्बीरआदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button