Lead NewsWorld

Year 2020 : TIME मैगजीन के कवर पर रेड क्रॉस… 100 सालों के इतिहास में यह पांचवां अवसर

टाइम ने 75 साल पहले पहली बार 1945 में जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की मौत को चिह्नित करने के लिए रेड क्रॉस का निशान मैगजीन के कवर पेज पर चस्पां किया था

Washington :  टाइम मैगजीन के दिसंबर 2020 के कवर पेज पर नजर डालिए. यहां आपको रेड क्रॉस “X” दिखेगा.  जान लें कि दुनियाभर में प्रतिष्ठित मानी जानेवाली टाइम मैगजीन पर इस बार किसी हस्ती की फोटो को जगह नहीं मिली है. खबरों के अनुसार टाइम मैगजीन के 100 सालों के इतिहास में यह पांचवां मौका है, जब इस तरह का कवर पेज जारी किया गया है.  यानी 2020 को रेड क्रॉस “X”  से दर्शाया गया है.

इसे भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डब्ल्यूएफपी की चेतावनी को नजरअंदाज करना मुश्किल, अकाल मानवता की दहलीज पर खड़ा है

टाइम ने 75 साल पहले 1945 में  एडॉल्फ हिटलर की मौत पर रेड क्रॉस लगाया था

जान लें कि टाइम ने 75 साल पहले पहली बार 1945 में जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की मौत को चिह्नित करने के लिए रेड क्रॉस का निशान मैगजीन के कवर पेज पर चस्पां किया था.  इस क्रम में दूसरी बार 2003 में इराक युद्ध की शुरुआत में मैगजीन ने रेड क्रॉस का चुनाव किया.

तीसरी बार 2006 में अमेरिकी सेना द्वारा इराक में अल-कायदा के आतंकी अबू मौसब अल-जरकावी को मौत के घाट उतारे जाने के बाद रेड क्रॉस लगाया गया.  2011 में चौथी बार आतंकी ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद मैगजीन ने रेड क्रॉस लगाया था.

इसे भी पढ़ें :  किसानों को मनाने की कोशिश, पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर की अपील, दो मंत्रियों ने जो कहा, उसे जरूर सुनें…

यह कोरोना महामारी का साल रहा है

अब बात करें साल 2020 की. यह कोरोना महामारी का साल रहा है. कोरोना ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा कर रखा है.  कोरोना वायरस महामारी ने कई देशों की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी. लाखों लोगों की जान ले ली. करोड़ों लोगों को बीमार किया. जाने कितने लोगों को बेरोजगार और बेघर किया.

कोरोना महामारी ने हर किसी के जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. जिस तरह टाइम मैगजीन ने स्वीकार किया कि लादेन की 2 मई 2011 में मौत एक युग का अंत था, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ हमारे संघर्ष का अंत नहीं.

ठीक इसी तरह टाइम का दिसंबर 2020 में X का इस्तेमाल एक अंत का प्रतीक है, लेकिन इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लड़ाई का अंत नहीं. बता दें TIME ने द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर आतंकवाद के खिलाफ युद्ध तक ‘एक लंबे संघर्ष के अंत के प्रतीक के लिए रेड क्रॉस ‘X’ का इस्तेमाल किया है.

इसे भी पढ़ें : अर्थशास्त्री रोबिनी ने कहा, वेतन कम होने से बढ़ रही कंपनियों की कमाई, यह खतरनाक है…

Related Articles

Back to top button