
Gopalganj : सदर अस्पताल में जीविका के द्वारा बनाये गए दीदी की रसोई का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया. जिसके बाद डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर इसका विधिवत शुभारंभ भी किया. दीदी की रसोई के उद्घाटन के बाद सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को सस्ती दर में अच्छा भोजन मिलेगा. वहीं सदर अस्पताल के कैम्पस में अब मरीजो को भोजन की परेशानी भी नहीं होगी. अब मरीजों व उनके परिजनों को खाना के लिए कही बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : उम्मीदवारों के आपराधिक केसों का ब्योरा नहीं किया सार्वजनिक, SC ने बीजेपी, कांग्रेस समेत 8 दलों पर ठोंका जुर्माना
अस्पताल कैम्पस में ही जीविका के माध्यम से दीदी की रसोई में 24 घंटे सस्ते दरों पर अच्छा खाना मिलेगा. वही जीविका के 6 दीदियों को रोजगार भी मिलेगा. दीदी की रसोई में जीविका की 6 दीदियाँ काम करेंगी. जिन्हें 6 हजार रुपया वेतन के तौर पर दिया जायेगा.
डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि दीदी की रसोई में 24 घंटे मरीजों व उनके परिजनों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिलेगा. फिलहाल मरीजो के लिए भोजन शुरू किया जा रहा है. जल्द ही सबके लिए रसोई की शुरुआत की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :पटना हाइकोर्ट ने शताब्दी भवन के पास मजार से सटी बहुमंजिली इमारत को तोड़ने का दिया आदेश
औरंगाबाद में भी शुरू हुआ दीदी की रसोई
औरंगाबाद के सदर अस्पताल में में मरीजों, परिजनो और आगंतुको को जीविका दीदीयों के हाथ का बना स्वादिष्ट भोजन मिलेगा. यह सुविधा उपलब्ध हुई है, अस्पताल में बने दीदी की रसोई से जिसका उद्घाटन मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया है.
यह रसोई सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा मरीजो को दिये जाने वाले भोजन की गुणवता में लगातार मिल रही शिकायतों के समाधान स्वरूप विकल्प के रूप में शुरू की गई है.
मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक उद्घाटन के साथ ही जीविका दीदियों ने रसोई की कमान संभाल ली है. अब सदर अस्पताल में मरीजों, परिजनो और आगंतुको को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट तथा लजीज भोजन उपलब्ध हो रहा है, वह भी बाजार से सस्ता.
इसे भी पढ़ें :स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने बार्सिलोना छोड़ने के बाद इस क्लब को किया जॉइन




