Sports

मंत्री संजय सेठ से वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने की देश में खेल के विकास पर चर्चा

Ranchi: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारियों सहित आर्मी के अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता वुशु खिलाड़ियों और उनके कोच ने मंगलवार को मुलाक़ात की. इस दौरान आर्मी में वुशु के विकास पर गहन चर्चा की गयी. इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता वुशु खिलाड़ियों का स्वागत किया और देश के लिए पदक जितने पर खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकार उनका उत्साहवर्धन किया. इस दौरान वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सुहेल अहमद, शिवेंद्र नाथ दुबे, उदय साहू सहित सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी ग्रुप कैप्टेन एम एल एस प्रसाद, वुशु खिलाडी सर्जेन्ट कुशल कुमार, हवलदार विक्रांत बालियान, हवलदार रजत चरक, सिपाही एम सूरज सिंह, सर्जेन्ट एच कारणजीत सिंह, आर्मी वुशु कोच नायब सूबेदार अमित पॉल, जूनियर वारंट ऑफिसर संतोष कुमार, लांस हवलदार चिराग शर्मा भी मौजूद थे. ग्रुप कैप्टेन श्री प्रसाद ने सर्विसेस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एक विस्तृत जानकारी भी मंत्री को दी. श्री अहमद ने वुशु के नये सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस और नोड खोलने और ताऊलु के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं हेतु अनुरोध किया.

शिवेंद्र दुबे ने आर्मी नोड के झारखण्ड में शुरुआत करने का अनुरोध किया ताकि झारखण्ड के वुशु खिलाड़ियों के लिए सम्भावनाओं के द्वार खुल सकें.

इसी क्रम में वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने मंत्री  को वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की ओर से मोमेंटो भी प्रदान किया.

Related Articles

Back to top button