World

वुहान हुआ कोरोना मुक्त, अंतिम तीन संक्रमित मरीजों को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी

Beijing: चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र रहा है वुहान. लेकिन शुक्रवार को यह शहर कोरोना मुक्त हो गया. यहां संक्रमण के अंतिम तीन मरीजों को भी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है. शहर के एक करोड़ लोगों की जांच के बाद यहां अब शहर में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है.

इसे भी पढ़ें- Corona: सिमडेगा से 11 व लातेहार से 1 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में हुए 855 केस

वुहान में संक्रमित अंतिम तीन मरीज ठीक

सरकारी पीपल्स डेली की खबर के अनुसार शुक्रवार को वुहान में संक्रमित अंतिम तीन लोग भी स्वस्थ हो गये. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बाहर से आये पांच लोगों में संक्रमण का मामला सामने आया है. इनमें से चार शंघाई से है और एक सिचुआन प्रांत से है.

गुरुवार को संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले भी तीन मामले सामने आये हैं. जिसके बाद इस तरह के मामलों की संख्या 297 हो गयी है. ये सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं.

इसे भी पढ़ें- कोरोना काल में संकट में टीवी इंडस्ट्री, बंद हो सकते हैं 30 से 40 चैनल

चीन में 66 मरीजों का चल रहा इलाज

चीन में गुरुवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 83,027 थी. जिनमें से 66 मरीजों का इलाज चल रहा है और 78,327 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है.

हालांकि वुहान में बुधवार को आये आंकड़ों के अनुसार अब भी 245 लोग हैं जो संक्रमित तो हैं. लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच तनाव: 7 जून को दोनों देश कई अहम मुद्दों पर करेंगे बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button