
Patna: बिहार पुलिस में दरोगा की 1998 और सार्जेंट के 215 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक और लिखित परीक्षा की तिथि अब तय कर दी गई है. 5 दिसंबर को आयोग ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है.
बता दें कि 5 दिसंबर को प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी यह परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी. बिहार पुलिस सेवा आयोग ने संभावित तिथि तय करते हुए सभी जिलों के डीएम को तैयारी के लिए पत्र लिखा है.
इसे भी पढ़ेंःजातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश, लिखा पत्र
2020 में दरोगा के 1998 और सार्जेंट के 215 पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इसके लिए करीब सवा 6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.
इसकी प्रारंभिक लिखित परीक्षा कोरोना और बिहार विधान सभा चुनाव के कारण अब तक नहीं हो पाई. लेकिन अब इसकी लिखित परीक्षा के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथि तय कर दी है.
इसे भी पढ़ेंःपटना में गंगा खतरे के निशान से पार, गांव में घुसा पानी, एनएच बाधित
दिसंबर में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि बीच में पंचायत चुनाव भी होने वाले हैं. दिसंबर से पहले पंचायत चुनाव होंगे इस लिहाज से पंचायत चुनाव को देखते हुए दिसंबर में यह परीक्षा कराया जाएगा.
आपको बता दें कि पंचायत चुनाव अगस्त महीने में होने की संभावना है और नवंबर तक पंचायत चुनाव जा सकता है. इसी को देखते हुए दिसंबर में प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.
इसे भी पढ़ेंःबिहार के इस अस्पताल में मोबाइल फ्लैश की रोशनी में होता है इलाज




