
Giridih: रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गिरिडीह के पांच पहलवानों के प्रदर्शन ने जिले को कई पदक दिलाए. शुक्रवार को कोच युगल किशौर के नेत्तृव में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने अलग-अलग भार में कई पदक जीता. बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को लेकर खेल पदाधिकारी और शिक्षा पदाधिकारी नीलम आयलिन टोप्पो ने बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाओं के कारण ही गिरिडीह का नाम रौशन होता रहा है. वैसे दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पांच प्रतिभागियों ने जिस प्रकार की पहलवानी की, वो खुद में प्रशसंनीय है. खेल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे आयोजन लगातार कराएं जाते है. जिसे युवाओं का भरोषा बना रहे.




