Jamshedpur

गालुडीह : आमचुड़िया में विधायक ने किया चहारदीवारी का शिलान्यास

Galudih :  बड़ाखुर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से 14,85,900 रुपये की लागत से बनने वाली जाहेरगाड़ चारदीवारी का शिलान्यास घाटशिला विधायक रामदास सोरेन और जिला परिषद सदस्य तुलसी वाला मुर्मु ने संयुक्त रूप से किया. ग्रामीणों ने पहले आदिवासी समाज के पारंपरिक नियम के अनुसार उनका स्वागत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि जाहेरगाड़ चारदीवारी बन जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी. जाहेरगढ बन जाने बाद चापाकल का भी व्यवस्था बहुत जल्द की जाएगी. वहीं गांव के नायके के लिए जाहेरगाड़ में पूजा सामग्रियों के रख-रखाव के लिए एक घर का निर्माण किया जाएगा. सौंदर्यीकरण के साथ बैठने के लिए चारों तरफ पार्क जैसी व्यवस्था की जाएगी.

मौके पर ये थे मौजूद

लाभुक समिति अध्यक्ष बादल किस्कु, माझी बाबा महेश्वर मुर्मु, ग्राम प्रधान जन्मेजय महतो, शास्त्री हेम्ब्रम, भादो हांसदा, निरंजन महतो, दुर्गा चरण मुर्मु, अबनी महतो, लखीपद महतो, रतन महतो, लाखपति गिरी, वकील हेम्ब्रम, अजय महतो, शारदा मनी हांसदा आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- घर के दूसरे तल्ले पर काम कर रहा था मजदूर, टूटे टाइल्स को हटाते ही फुफकार के साथ सांप ने काट लिया

 

Related Articles

Back to top button