
Ranchi : संवाद और ग्राम सभा फेडरेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का समापन शनिवार को किया गया. सम्मेलन का विषय “संसदीय प्रणाली में 50 प्रतिशत आरक्षण” रखा गया था. समापन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भूमिका घर से लेकर बाहर सभी जगहों में आगे रहती है. लेकिन फिर भी महिलाओं को उचित स्थान नहीं मिल पाता है. इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है. कामगार महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल देने की जरुरत है, ताकि महिलाओं का संपूर्ण विकास हो. राजनीति को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने की आवश्यकता है, ताकि ईमानदार एवं सही लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो पाये. वक्ताओं ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं बराबरी की हकदार हैं.
इसे भी पढ़ें : नहीं आते हैं डॉक्टर, एएनएम के भरोसे चलता है बोकारो थर्मल का स्वास्थ्य केंद्र
महिलाओं के आने से कम होगा भ्रष्टाचार
झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी ने कहा कि महिलाएं उस दिन सशक्त होंगी, जिस दिन महिला दिवस बनाने की जरुरत नहीं होगी. सिर्फ एक दिन ही महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए. बल्कि हर दिन महिलाएं सम्मान के काबिल होती हैं. उन्होंने कहा हर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी होने से निश्चित रूप से भ्रष्टाचार में कमी आयेगी, क्योंकि महिलाओं में काम के प्रति निष्ठा होती है.
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हालः दो हजार के बदले किसान के खाते में आये 40 रुपये
निर्भया फंड का अब तक उपयोग नहीं हो पाया
महुआ माजी ने कहा कि कुछ साल पहले निर्भया कांड के दौरान निर्भया फंड बनाया था. लेकिन आज तक उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है. निर्भया फंड का उपयोग पीड़ित महिलाओं के लिए होनी चाहिए. सरकारी शिक्षा एवं स्वास्थ की स्थिति भी बहुत खराब है. कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर पालना घर की व्यवस्था हो, जिसमें उनके बच्चे सुरक्षित रहें. उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणाली में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग बिल्कुल जायज है.
इसे भी पढ़ें : धौनी के बिना भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम चंडीगढ़ रवाना
ये प्रस्ताव पारित किये गये
ग्राम सभा की स्थायी समिति को मजबूत करना, ग्राम सभा में महिला सक्रिय भागीदरी को बढ़ावा, प्रोत्साहित करना, चुनाव हेतु महिला समूह को और अधिक सक्रिय करना, अगले चुनाव के फेडरेशन द्वारा महिला प्रतिनिधि को समर्थन करना, फेडरेशन के कार्यालय की प्रखंड या जिला स्तर पर स्थापना हो, वोट देने के लिए प्रोत्साहित करना, बूथ कमेटी में महिला को बैठने की व्यवस्था करना है.
इसे भी पढ़ें : रांची : बाहर हुई कंपनी एस्सेल इन्फ्रा, अब सभी 53 वार्डों में सफाई कार्य संभालेगा रांची नगर निगम
ये थे उपस्थित
मौके पर बाजी उरांव, मनोनीत टोपनो, रूकसार खातून, गीता वर्मा, संगीता बिरूलि, सीमा कुमारी, शशि बारला, श्रावणी, खालिद जमील अख्तर, राकेश कुमार राउत, शेखर समेत अन्य लोगों ने अपने मत रखें.
इसे भी पढ़ें : गढ़वाः साले के तिलक से लौट रहे जीजा की हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली




