
Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट पंच मंदिर के समीप चलने वाले लहरियाटांड़ के स्वास्थ्य उप केंद्र एएनएम के भरोसे ही चलता है. डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति के बाद भी यहां साहब नहीं आते हैं. केंद्र में आनेवाले मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण और खून आदि की जांच एएनएम के द्वारा ही किया जाता है. केंद्र में गर्भवती महिलाओं की हेमोग्लोबिन की जांच भी ब्लड किट से करने की बजाय हेमोग्लोबिन इक्यूवैलेंट चार्ट से अंदाज से ही किया जाता है.
इसे भी पढ़ें : डीडी झारखंड बना सेटेलाइट चैनल, फ्री डिश पर प्रसारण शुरू
एएनएम मार्था तिर्की ही मरीजों की करती हैं जांच एवं इलाज
केंद्र में आनेवाले मरीजों की शिकायत-केंद्र में इलाज एवं जांच करवाने आने वाली मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं में से सिक्स यूनिट निवासी रंजीता देवी,शकुंतला देवी, राजाबाजार निवासी जहांगीर अंसारी, रुखसाना खातून, पीपल झोपड़ी निवासी गीता देवी, चमेली देवी आदि का कहना था कि वे जब भी केंद्र पर जांच के लिए आयी हैं, तो उन्होंने डॉक्टर को कभी नहीं पाया. एएनएम मार्था तिर्की ही मरीजों की जांच एवं इलाज करती हैं.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग,गिरिडीह और बोकारो के 48 मजदूर मलेशिया में फंसे, सुषमा स्वराज से गुहार
माह में तीन दिन आना है डॉक्टर को

इस संबंध में केंद्र पर बतौर डयूटी कर रहीं एएनएम मार्था तिर्की का कहना था कि केंद्र पर प्रत्येक माह के पहले, दूसरे एवं तीसरे सोमवार को डॉ अनीता चौधरी मरीजों की जांच के लिए उपलब्ध रहती हैं. केंद्र की एएनएम और आनेवाले मरीजों के बयान डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर विरोधाभाष भरे हैं. जबकि वास्तविकता है कि मरीजों की जांच पंजी पर डॉक्टर के जो हस्ताक्षर हैं, वह एएनएम ले जाकर करवा लाती हैं. एएनएम कहती हैं कि केंद्र पर उनकी डयूटी सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को होती है और बाकी दिन वे आंगनबाड़ी केंद्र पर डयूटी में रहती हैं. आज शनिवार को उनकी ड्यूटी पीपल झोपड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर थी, परंतु केंद्र पर ड्यूटी करनी पड़ रही है. इस संबंध में जब केंद्र में पदस्थापित डॉ अनीता चौधरी से उनके मोबाइल नंबर-9110172719 पर संपर्क किया गया, तो वह बंद पाया गया.
इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी, भुखमरी, भ्रष्टाचार में हुई में वृद्धि, विकास के नाम पर सिर्फ महंगाई बढ़ायी सरकार ने : डॉ…




