
Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी की रहने वाली 20 वर्षीय बेटी गुरप्रीत कौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त वह घर में अकेले थी. उसकी मां जसबीर कौर पड़ोस में गई हुई थी. वहीं उसके पिता अमरीक सिंह और भाई काम पर गए थे. करीब आधे घंटे बाद जसबीर कौर घर लौटी तो बेटी को दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका पाया. पास-पड़ोस के लोगों की सहायता से उसे फंदे से उतारकर तत्काल खासमहल सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस पहुंची जांच करने
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया है. जसबीर कौर के मुताबिक उनकी बेटी वीमेंस कॉलेज के पार्ट-टू की छात्रा थी. बताया जाता है कि तीन दिसंबर को उसकी परीक्षा होने वाले थी, इसको लेकर वह तनाव में थी. फिलहाल घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर होटल में कर रहा था यौन शोषण, छह दिनों बाद पुलिस ने दबोच लिया




