JharkhandRanchi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार पर लिखी पुस्तक भेंट की

New Delhi/ Ranchi: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मौके पर ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक और पति स्वर्गीय प्रशांत मंडल पर लिखी किताब “प्रशांत हमारे दिल में हैं” भेंट की. मुलाकात के दौरान ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को गोड्डा आने का निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया. इससे पहले बातचीत के क्रम में ममता कुमारी ने श्रीमती मुर्मू को झारखंड की वास्तविक स्थिति, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और आयोग के द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें – ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना, बाबा मंदिर व पार्वती मंदिर में कराया गठबंधन

Related Articles

Back to top button