Sports

प्रथम अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल का खिताब स्टार वॉरियर्स ने अपने नाम किया

Ranchi : छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल का ख़िताब स्टार वॉरियर्स चरदी, कांके की टीम ने अपने नाम कर लिया. खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में गुरुवार को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्टार वॉरियर्स की टीम ने बेहद मजबूत टीम माने जाने वाली जेएसएसपीएस को टाईब्रेकर में 4-2 से हराकर पहली बार खेले जा रहे टूर्नामेंट में विजेता बनने का गौरव हासिल किया. निर्धारित समय तक खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी. इसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया, जहां बाजी स्टार वॉरियर की टीम ने मारी. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी निर्मल कौर व विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता (सुप्रीम कोर्ट) अभिषेक चौधरी ने खिलाड़ियों को विनर व रनर ट्राफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर साईं के फुटबॉल कोच सुनील कुमार, जेएसएसपीएस के मुकुल टोप्पो, सीएए के महासचिव आसिफ नईम, रेफरी फरीद खान, आशीष बोस सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे. लीग में खेले सभी टीमों के कोच को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

कस्तूरबा की लड़कियों ने बैंड में बांधा समां

मैच से पहले ओरमांझी कस्तूरबा स्कूल की बालिकाओं ने बैंड का प्रदर्शन कर समां बांध दिया. लगभग 20 मिनट तक बैंड का प्रदर्शन किया. इसके बाद आदिवासी ग्रुप के लड़कों ने नागपुरी धुन पर शहनाई व ढोल नगाड़े से खिलाड़ियों में जोश भरा.

इन्हें यह अवार्ड मिला

वूमेन ऑफ द मैच : दिव्यानी लिंडा (स्टार वॉरियर्स)

प्लेयर ऑफ द सीरीज : दिव्यानी लिंडा (स्टार वारियर्स)

राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : नाम्या (ब्लू पैंथर)

बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट : अनीशा उरांव (जेएसपीएस)

बेस्ट स्कोरर : अलीशा तिग्गा (जय जवान)

Related Articles

Back to top button