Bihar

गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म और हत्या का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Bagaha : जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के पश्चिम सरेह के गन्ने के खेत से शनिवार सुबह 35 वर्षीय महिला का शव मिला है. महिला घास काटने के लिए पड़ोस के गांव गयी थी. इस बीच शनिवार को सुबह महिला का शव मिला है. इससे गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया. लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें :  आजाद भारत में पहली बार मोदी सरकार में जनजाति समाज को मिला मान, विपक्ष करता रहा राजनीति : अर्जुन मुंडा

ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. वहीं महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के शक में ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. महिला के शव को सड़क पर रखकर जाम किया गया. मौके पर पहुंचे रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया. लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने. घटना को लेकर बढ़ते तनाव को देखते हुए शक के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. तब जाकर जाम हटाया गया है. फिर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गयी.

इसे भी पढ़ें : रांची के 305 पंचायतों में 13.57 लाख वोटर करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Related Articles

Back to top button