
Giridih: जिले के तिसरी के लोकाय नयनपुर थाना इलाके के बरेपाट के पुरुवा पहाड़ी के पुराने खदान में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव मिलने की पुष्टि लोकाई नयनपुर के थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने की. मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि मृतका बीते 1 जून को अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी उसके बाद से ही महिला के लापता होने की बात सामने आई थी. शुक्रवार को महिला का शव खदान में पड़े होने की सूचना गांव में फैली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दीय इधर इस संबंध में माले नेता जय नारायण यादव ने मामले की जांच सही तरीके से करने और सही तथ्थों को सामने लाने की पुलिस से मांग की है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में हथियारबंद बदमाशों ने पुल निर्माण स्थल पर ट्रैक्टर व बाइक फूंका




