
Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी में बहती एक महिला पर बुधवार की शाम स्थानीय लोगों की एकाएक नजर पड़ी. इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी. उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नदी से निकालकर आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि इस बीच महिला ने किसी तरह अपने पति का नाम और मोबाइल नंबर बताया. उसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया. उसके पति का नाम गोपाल दास है. जबकि उसका नाम पूर्णिमा देवी है और वह गोलमुरी की रहने वाली है. यह भी जानकारी मिली कि महिला लक्खी पूजा करने नदी गई थी. उसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई थी. इससे पहले कि ज्यादा देर होती पास ही गांधी घाट के पास लोगों ने महिला को पानी में बहते देख लिया.
इसे भी पढ़ें- डबल हाथी ब्रांड सरसो तेल बेचने वालों पर लगा नकेल, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई




