
Bundu (Ranchi): बुंडू थाना क्षेत्र मेंसोमवार की अहले सुबह रांची-टाटा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गोसाईडीह गांव निवासी विमला देवी (35 वर्ष) की मौत हो गई. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह शौच के लिए गई थी. वापस लौटने के दौरान वाहन की चपेट में आ गयी. आनन-फानन में रांची ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.
आक्रशित ग्रामीणों ने 2 घंटे रखा NH-33 को जाम
महिला की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के शव को बीच सड़क में रखकर सड़क को अवरोध कर दिया. काफी देर तक जाम रहने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया तथा पुलिस द्वारा ₹10 हजार तत्काल राहत राशि देकर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
गोसाईडीह गांव के समीप NH पर जा चुकी है दर्जनों की जान
गोसाईडीह पेट्रोल पंप से गोसाईडीह गांव के मुहाने तक बीते पांच वर्षों में दर्जनों लोग सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं. दरअसल गोसाईडीह गाँव के HP पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद चालक गलत दिशा में ही वाहनों को चलाते हैं. जिससे सड़क पार करने वाले या अपनी दिशा में आवाजाही करने वाले लोग हादसे के शिकार हो कर जान गंवा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: गुजरात से हावड़ा जा रही गरबा एक्सप्रेस में महिला यात्री की मौत




