NationalTOP SLIDER

UP Election 2022: यूपी में 5वें चरण की वोटिंग जारी, 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के तहत पांचवें चरण की वोटिंग जारी है. आज राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग हो रही  है. इस चरण में कुल 2.25 करोड़ मतदाता 693 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.

इसे भी पढ़ें: कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने झारखंड के ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार

इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों की कड़ी परीक्षा है. इसमें सबसे बड़ा नाम केशव प्रसाद मौर्य और नंद गोपाल नंदी का है. जबकि, प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से जनसत्ता दल के सुप्रीमो रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सातवीं बार जीतने के लिए उतरे हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवां चरण है. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें.

Related Articles

Back to top button